पुणे : Pune Crime | शहर में विभिन्न पार्टी संगठनों की महिलाओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय (District Collector’s Office) के सामने धरना दिया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से मांग (Pune Crime) करते हुए जिला अधिकारी डॉ. राजेश देशमुख (District Officer Dr. Rajesh Deshmukh) को निवेदन दिया।
महिलाओं ने दामिनी मार्शल की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर महिला पुलिस दस्ते की गठन, हर रेलवे और बस स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात में प्रीपेड रिक्शा सेवा शुरू करने, बार-बार पेट्रोलिंग करने, मदद के लिए निर्भया रूम बनाने, राज्य महिला आयोग की तत्काल नियुक्ति की भी मांग की है।
इस आंदोलन में बहुजन युवा फाउंडेशन के अध्यक्षा आरती साठे, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया महिला आघाडी के पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष संगीता आठवले, नगरसेविका पूजा मनीष आनंद, काँग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता तिवारी, भीम छावा संघटन के अध्यक्ष निलम गायकवाड, रिपब्लिकन युवा मोर्चा के महिला प्रदेशाध्यक्ष सुवर्णा डबाळे निशा सुक्रे आदी उपस्थित थे।