Pune Crime | विवाहिता को अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी! 2 साल पहले के हत्याकांड का पर्दाफाश, पुणे के मुलशी तालुके का मामला

पुणे (Pune News) : प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे भाई की हत्या (Murder) कर दी और शव को दफना दिया। जिसके लिए उसने यह सब किया उसी ने दूसरे लड़के के साथ शादी कर ली (Pune Crime)। फिर भी उसके सिर से प्यार का भूत नहीं उतरा। वह लड़की के साथ की अश्लील फोटो उसे भेजकर वायरल करने की धमकी देने लगा। वह तुरंत पुलिस (Police) के पास पहुंची। उसके बाद दो साल पहले के हत्याकांड (Pune Crime) का भी खुलासा हो गया।

 

मुलशी तालुके के जातेडे गांव में नवंबर 2019 में यह घटना हुई थी। पौड पुलिस (Paud Police) ने हत्या का मामला दर्ज किया। इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक एम एस गायकवाड (Police Sub-Inspector MS Gaikwad) ने पौड पुलिस थाने (Paud Police Station) में शिकायत दी है। इसके अनुसार पुलिस ने योगेश विलास इंडोले (Yogesh Vilas Indole) व एक नाबालिग लड़के के खिलाफ एफआईआर (FIR) किया है। गजानन इंडोले (उम्र 23, नि. जातेडे, ता. मुलशी) की हत्या हुई थी।

 

इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार योगेश इंडोले का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था। योगेश को उसके साथ शादी करनी थी ये गजानन को पता था। इसके बाद भी गजानन  उसे प्रेम संबंध रखने के लिए परेशान करता था। इसकी जानकारी योगेश को हुई तो उसने नवंबर 2019 में सतीश कदम (Satish Kadam) के खेत पर झाड़ियों के बीच गजानन के सिर पर स्प्रीकलर रॉड से वार कर उसकी हत्या (Murder) कर दी। उसके शव को योगेश और एक लड़के ने जमीन के नीचे दफना दिया।

 

इस बीच लड़की की शादी परतुर के लड़के से हो गई। वह ससुराल चली गई। तब योगेश ने अपने साथ की पुरानी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। इस बारे में लड़की ने अपनी मां को जानकारी दी। उसके बाद परतूर पुलिस थाने गई। पुलिस (Police) ने एफआईआर दर्ज कर योगेश को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया।  उससे जब पूछताछ हुई तो उसने अपने भाई की हत्या की बात कबूली। यह जानकारी परतुर पुलिस ने पौड पुलिस को दी, उसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस निरीक्षक जाधव (Police Inspector Jadhav) इस मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

Pune | पिंपरी में एक व्यक्ति ने फ्लाईओवर से छलांग लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास