Pune Crime | शनिपार के पास महिला के हाथ से चोर ने एक लाख की चूड़ी पर हाथ साफ किया 

पुणे : Pune Crime | बाइक सवार महिला की मदद करने के बहाने चोर दवारा  महिला के हाथ से एक लाख रुपए के सोने की चूड़ी चोरी करने की घटना सामने आई है।  यह घटना (Pune Crime) बाजीराव रोड (Bajirao Road) के शनिपार मंदिर (Shanipar Temple) के पास हुई।

  
इस मामले में महिला ने विश्रामबाग पुलिस स्टेशन (Vishrambagh Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायतकर्ता महिला सिंहगढ़ रोड परिसर में रहती है।  दस दिन पहले वह शनिपार परिसर में आई थी। उन्होंने एक दवा दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी की थी।  काम पूरा करके वह वापस बाइक के पास आई।  बाइक के सामने दूसरी बाइक खड़ी की गई थी। महिला को अपनी बाइक निकालने में दिक्कत हो रही थी। इस दौरान एक चोर वहां घूम रहा था। आरोपी ने शिकायतकर्ता महिला को मदद की पेशकश की। इसके बाद  बाइक को जाम से  बाहर निकालने के  बहाने महिला के हाथ से एक लाख पांच हज़ार रुपए की सोने की चूड़ी चुरा ली.

Pune | पुणे के विमानतल क्षेत्र में बाइक सवार युवती का मोबाइल छीना 

Pune | पुणे शहर में मोबाइल छीनने वाले लुटेरों ने उत्पात मचा रखा है। विमानतल रोड (airport road) में बाइक सवार युवती से मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है।  इस मामले में एक युवती ने येरवड़ा पुलिस स्टेशन (Yerwada Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता युवती मध्यरात्रि में बाइक से लोहगांव (Lohgaon) की तरफ जा रही थी। विमानतल सड़क से ही बाइक सवार युवती के पीछे-पीछे लुटेरा आया। लुटेरे ने युवती को धक्का मार दिया। युवती का नियंत्रण (Pune) छूटने से वह नीचे गिर गई।