Pune : क्रूरता! धारदार हथियार से बेजुबान की फोड़ दी आंख

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे से एक क्रूरता की घटना सामने आई है। आवारा कुत्ते पर धारदार हथियार से हमला किया गया और उसकी आंख फोड़ दी। यह चौंकाने वाली घटना सांगवी में घटी। इस मामले में पशु मित्र अक्षय साहेबराव म्हसे (25, पवारनगर, जुनी सांगवी ) ने सांगवी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंगनाथ उंडे के अनुसार, शिकायतकर्ता म्हासे एक पशु मित्र है। जो हर दिन आवारा कुत्तों को खाना खिलाता है। इसी बीच आज सुबह उन्हें पता चला कि सांगवी के पवारनगर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुत्ते पर हमला कर दिया है। वे मौके पर पहुंचे। तब उन्हें पता चला कि किसी ने कुत्ते पर धारदार चाकू से हमला किया है और उसकी आंख फोड़ दी है। म्हासे तुरंत कुत्ते को लेकर अस्पताल पंहुचा। हालांकि डॉक्टरों ने कुत्ते की हालत नाजुक बताई है। सांगवी पुलिस आगे की जांच कर रही है।