पुणे : दहीहांडी के दौरान मंच गिरने के मामले में केस दर्ज़

पुणे । समाचार ऑनलाइन
पुणे के बुधवार पेठ इलाके में दहीहांडी के दौरान मंच गिरने से 15 लोगों घायल हो गए थे। इस मामले में दहीहांडी का आयोजन करनेवाले मंडल के खिलाफ फरासखाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। इस मामले में विजय शिवाजी तरूण मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्याध्यक्ष और मंच का निर्माण करनेवाले कॉन्ट्रक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
[amazon_link asins=’B074G3TJYF,B0756W312S’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c72d6a56-b04e-11e8-b7c9-913983b1f6f1′]
पुलिस ने मंडल के अध्यक्ष साईनाथ शांताराम माने, उपाध्यक्ष  शंकर शिवाजी भोसले, कार्याध्यक्ष नवनाथ भोसले और कॉन्ट्रक्टर दत्ता हेलेकरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुणे महानगरपालिका द्वारा मंडल को 4 फिट चौड़ा और 6 फिट लंबा स्टेज निर्माण करने की अनुमति दी गई थी। पर मंडल ने पीएमसी के नियमों का उल्लंघन कर 12 फिट चौड़ा और 15 फिट लंबा मंच का निर्माण किया गया। सड़क के बीचोबीच यह मंच का निर्माण करने की वजह से ट्रैफिक में अड़चन पैदा की गई थी। ज्यादा से ज्यादा भीड़ जमाकर सुरक्षा को ताक पर रख यह स्टेज निर्माण किया गया था।
[amazon_link asins=’B0756W2GWM,B07B7PTPB2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d6fccf58-b04e-11e8-9ba9-1d8166fa3c78′]
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 3 सितंबर की रात 9.45 बजे के करीब दहीहांडी का कार्यक्रम के दौरान मंच गिरने की घटना घटी थी। मंच में क्षमता से ज्यादा लोगों की चढ़ने की वजह से मंच ढह गया था, जिसके नीचे आकर लोग घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल में भरती किया गया था। लापरवाही के चलते घटना के लिए जिम्मेदार मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।