Pune: दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी करनेवाले दो लोगों पर FIR

शिक्रापुर: दुर्लभ प्रजाति के मांडूल (रेड सेंड बोआ) सांप की तस्करी करना कानूनन अपराध है। फिर भी कई जगह पर इसकी तस्करी की जाती है। शिरूर तालुके के कोरेगांव भीमा के पास स्थित वडगांव परिसर में मांडूल की तस्करी करने वाले के पास से 25 लाख रुपये की कीमत का मांडूल जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।

प्रमोद अजितराव सालुंके (उम्र 24, नि. कोरेगांव भीमा) व सागर गजानन जाधव (उम्र 22, नि. शिरुर) पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शिक्रापुर पुलिस थाने के पुलिस कॉन्स्टेबल बापू भास्कर हाडगले (नि. शिक्रापुर) ने शिकायत दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वडगांव में दो युवको ने मांडूल प्रजाति के सांप को पकड़ कर रखा है और उसकी तस्करी करने वाले हैं, ऐसी जानकारी शिक्रापुर पुलिस थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक हेमंत शेडगे को मिली थी। इसके अनुसार पुलिस ने वडगांव परिसर में जाल बिछाया।  उस समय दो युवक बाइक पर जाते हुए दिखे। उनके पास नीला बॉक्स था। उन्हे जब रोका गया तो वो भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस ने जब बॉक्स की छानबीन की तो उसमें मिट्टी मिला। मिट्टी के नीचे उन लोगों ने सांप को छुपा कर रखा था। पुलिस ने उनके पास से 25 लाख रुपये की कीमत का सांप जब्त किया। साथ ही टूव्हीलर व दो मोबाइल फोन भी जब्त किए। आगे की जांच शिक्रापुर पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक राजेश माली कर रहे हैं।