Pune Gram Panchayat Recruitment Scam | पुणे मनपा में शामिल हुए 23 गांवों के ग्राम पंचायत नौकर भर्ती में ‘महा घोटाला’! 14 ग्रामसेवक, 3 कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

पुणे : Pune Gram Panchayat recruitment scam | पुणे मनपा (Pune Municipal) में शामिल किए गए 23 गांवों के ग्राम पंचायत (Gam Panchayat) में किए गए नियम विरुद्ध (Pune Gram Panchayat recruitment scam) बहाली मामले में 14 ग्रामसेवक और 3 कृषि विस्तार अधिकारी को आज निलंबित किया गया है। साथ ही अन्य 6 ग्राम सेवकों को चार्जशीट दायर करने की नोटिस दी गई है।

 

निलंबित किए गए 14 ग्रामसेवक, 3 कृषि विस्तार अधिकारी नोटिस भेजे गए 5 ग्रामसेवक कुल मिलाकर 22 अधिकारी, कर्मचारियों पर विभागवार जांच की सिफारिश सरकार से की गई है। इस मामले में 22 ग्राम पंचायत के तत्कालीन सरपंच, उपसरपंच और ग्रामपंचायत सदस्य कुल 212 लोगों को जिला परिषद से नोटिस दिया गया था।

 

1114 ग्राम पंचायत कर्मचारियों में से 658 लोगों की नियुक्ति नियम विरुद्ध हुई है। इसकी जांच करने के लिए जांच समिति की स्थापना की गई थी। जांच में 658 लोगों की नियुक्ति नियम विरुद्ध नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। नियम विरुद्ध नियुक्त किए गए कर्मचारियों के संदर्भ में अब मनपा अपने अधिकार में फैसले लेगी।

 

जांच समिति की संक्षिप्त रिपोर्ट

 

शामिल किए गए गांव के 22 के अधिकारियों पर चार्जशीट दायर करने और इन गांवों के 212 पंचायत राज पूर्व सदस्यों को नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा 16 अधिकारियों को तत्काल सेवा से निलंबित किया है। 20 ग्राम पंचायत के 69 कर्मचारी की मंजूरी फिगर पर था, इससे पहले 247 लोगों की भर्ती की गई थी और वे कई दिन तक काम कर रहे थे। हालांकि इन ग्राम पंचायत के पुणे मनपा में जाने से पहले 658 लोगों की भर्ती की। हवेली के गुट विकास अधिकारी (group development officer) द्वारा इससे पहले की गई जांच में मांजरी ग्राम पंचायत में 44 लोगों की भर्ती करने का खुलासा हुआ था।

 

निलंबित किए गए ग्रामसेवक/ग्रामविकास अधिकारियों के नाम और अभी कार्य का स्थान

 

1.   न्यु. कोपरे ग्रामपंचायत

– सयाजी शहाजी क्षीरसागर (हवेली)

 -सरिश मल्हारी गुंडले (भोर)

 

2.  होलकरवाडी ग्रामपंचायत

– विराज पवार (मावल)

3.  भिलारेवाडी ग्रामपंचायत

-विशाल निकम (मुलशी)

4.  नांदेड ग्रामपंचाय

– एन वी मिसाल (हवेली)

– एन जे झोल (मुलशी)

5.  औताडे हाँडेवाडी ग्रामपंचायत

– पी यु कोरडे (खेड)

– ए डी घोगरे, प्रशासक (कृषि विस्तार अधिकारी)- (पंचायत समिति मुलशी)

6.  नर्हे ग्रामपंचायत

– बी आर गावडे (मावल)

7.  सुस ग्रामपंचायत

– निकेतन शापटे, प्रशासक (कृषि विस्तार अधिकारी)- (पंचायत समिति हवेली)

8. वडाचीवाडी ग्रामपंचायत

– माधवी दीपक हरपाले (पुरंदर)

9.  बावधन ग्रामपंचायत

– संजय शंकर गव्हाणे (इंदापुर)

10.  मांगडेवाडी ग्रामपंचायत

– विवेक सर्जेराव (दौंड)

 

11.  गुजर निंबालकरवाडी ग्रामपंचायत

– विशाल निकम (मुलशी)

 

12. नांदोशी ग्रामपंचायत

– ज्ञानेश्वर गौतम वाघमारे (जुन्नर )

 

13. मांजरी बु. ग्रामपंचायत

– मधुकर बाबूराव दाते (जुन्नर)

 

14.  जांभुलवाडी/ कालेवाडी ग्रामपंचायत

– संतोष राम कांबले (मुलशी)

 

 

 

Pune News | गणतंत्र दिवस 2022 परेड में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करनेवाले NCC कैडेट के दल को किया गया रवाना

 

Pune Crime | मौज-मस्ती के लिए टू व्हीलर चुरानेवाले दो लोगों को पुणे पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, 3 लाख की 9 गाड़ियां जब्त