Pune : ‘कोविड अस्पताल’ में ‘हाउस किप्पिंग’ चुराती थी मृतक के शरीर से गहने, ‘ऐसे’ खुला राज  

पुणे : ऑनलाइन टीम – बाणेर के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में मरने वाले मरीजों के शवों से आठ तरह के आभूषण चोरी का खुलासा हुआ है। चतु:श्रृंगी पुलिस ने अपराध दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी मदद करने वाले बाकि सदस्यों भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शारदा अनिल अंबिलढगे (36, रहाटणी फाटा, थेरगाव) और अनिल तुकाराम संगमे (35, रहाटणी गाव) ऐसे दोनों आरोपियों के नाम है।

इस मामले में बाणेर के कोविड अस्पताल के डॉक्टरों ने शिकायत दर्ज कराई है। बाणेर में डेडीकेड कोविड अस्पताल है। इस अस्पताल में शारदा अंबिलढगे कार्यरत है। वह मरीजों की देखभाल और साफ सफाई का काम करती है। वह मुख्य रूप से रात में काम पर थी। ऐसा करते हुए वे मृतक मरीज के शरीर से गहने चुरा लेते थे। मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों से शिकायत की। एक के बाद एक शिकायत आने पर डॉक्टरों ने सीसीटीवी चेक किया। इसमें आरोपी महिला को मरीज के शरीर से गहने निकालते हुए देखा गया।

अस्पताल को आठ शिकायतें मिली हैं जिसमें किसी की अंगूठी, हार और कसी की मोबाइल ऐसे कुल करीब एक लाख 34 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया था। इसके बाद डॉक्टर ने चतुरशृंगी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पुछताछ की। इस दौरान आरोपी महिला ने बताया कि वह गहने अनिल संगमे के पास दी है। अनिल संगमे व शारदा अंबिलढगे ने मिलकर यह काम किया। दरअसल चोरी की गहने अनिल की मदद से बिक जाता था।