पुणे हादसा में 15 लोगों की उजड़ गई जिंदगी, बिहार के कटियार में पसरा मातम, चार-चार लाख मुआवजा का एलान

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के कोंढवा तालाब मस्जिद इलाके में एक सोसाइटी की दीवार ढहने से 15 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 17 लोगों के मारे जाने की खबर है लेकिन पुणे जिला प्रशासन ने 15 लोगों के मौत की पुष्टि की है। यह दर्दनाक घटना देर रात डेढ़ बजे के आसपास घटी। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर कटिहार के निवासी हैं। मरने वालों में 15 कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बघार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। कटिहार जिलाधिकारी ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में सभी मजदूर बलरामपुर के बघार गांव के ही हैं।

Pune Incident

इस घटना के बाद बिहार में मातम छा गया है। लेबर कैंप में मौजूद ज्यादातर लोग बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये लोग बिहार से यहां मजदूरी के लिए आकर रह रहे थे। कइयों के परिवार भी साथ मौजूद थे। मगर इस घटना के बाद सबकी जिंदगी खत्म हो गई। परिवार के लोगों में मातम छा गया है।

दिवार गिरने से मलबे में दबे दो लोगों को बाहर जिंदा निकाला गया। घटनास्थल पर बचावकार्य अभी भी शुरू है। घटना की जानकारी मिलते है एनडीआरएफ और अग्निशमन दल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। अभी भी कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने का डर है। हादसे की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें साफ दिख रहा है कि सोसाइटी के पार्किंग एरिया से लगा एक हिस्सा (दीवार) इसके नीचे दीवार से सटे मजदूरों के कच्चे आवास में गिर गई। तस्वीरों में दिख रहा है कि कई कारें भी कच्चे मकानों पर गिरी हुईं हैं। इस घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है।

चार-चार लाख का एलान –
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस हादसे के बाद दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदना है। पुणे कलेक्टर को गहन जांच के लिए आदेश दे दिए हैं। मृतकों के परिवार के लिए एनडीआरएफ ने चार-चार लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

Image result for cm fadnavis sad