अब 2 अक्टूबर तक चलेगी पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन

पुणे : पुणे समाचार

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पुणे से जबलपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन को अब 2 अक्टूबर तक चलाने का फैसला लिया है। यह विशेष साप्ताहिक ट्रेन (01655-01656) पुणे से हर गुरुवार सुबह 10.45 बजे चलती है और दूसरे दिन सुबह 6.15 बजे जबलपुर पहुंचती है। इसी तरह ट्रेन जबलपुर से प्रत्येक रविवार शाम 7.30 बजे निकलती है और दूसरे दिन दोपहर 2.05 मिनट पर पुणे आती है। इस ट्रेन स्टॉपेज दौंड, नगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, हर्डा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर और मदन महल आदि स्टेशन हैं।