Pune Kondhwa Crime | पुणे :  शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से बलात्कार

पुणे : पुणे समाचार ऑनलाइन – Pune Kondhwa Crime | शादी करने का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने की घटना  हडपसर परिसर के कालेपडल में हुई है. इस मामले में एक नाबालिग लड़के के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया गया है. यह घटना जनवरी व 20 मार्च को आरोपी के घर में हुई. (Pune Kondhwa Crime)

इस मामले में  कोंढवा में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की ने मंगलवार 2 अप्रैल को कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर कालेपडल में रहने वाली 17 वर्षीय  लड़के के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376/2/एन, 506 के साथ पोक्सो एक्ट के अनुसार केस दर्ज किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पीड़ित लड़की के साथ दोस्ती कर उसे शादी करने का झांसा दिया. पीड़ित लड़की को मिलने के लिए घर पर बुलाकर उसके साथ दो बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसकी जानकारी घर में देने पर लड़की को और उसके घरवालों को मार डालने की धमकी दी. सहायक पुलिस निरीक्षक अमित शेटे मामले की जांच कर रहे है. 

रिक्शा चालक ने महिला के साथ की अश्लील हरकत 

कोंढवा : रिक्शे से जा रही महिला  के साथ रिक्शा चालक ने असभ्य व अश्लील हरकत कर  छेड़छाड़ की.
यह घटना रविवार की  रात सात बजे कात्रज-कोंढवा रोड के 
आईटी होस्टल  चौक  में एक गैरेज के पास हुई.
इस मामले में बिबवेवाडी में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने  कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
इसके आधार पर अज्ञात रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विकास बाबर कर रहे है.

पुणे : शादी का झांसा देकर बलात्कार, शादी से इंकार कर जाति सूचक गाली गलौज

रिश्वत लेते पुणे विद्यापीठ के अर्थशास्त्र की महिला प्रोफेसर एंटी क्रप्शन के जाल में फंसी

पुणे : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से बलात्कार, शातिर अपराधी पर FIR

हिंजवडी आईटी नगरी से चंद कदम की दूरी पर गन्ने के खेत में तेंदुए का बच्चा मिलने से खलबली (Video)

Pune Pandav Nagar Crime | हाथ में कोयता, एक-दूसरे पर चाकू से वार, दोनों हुए लहूलुहान… पुणे की सड़कों पर रोमांच (Videos)