Pune Metro Project | मेट्रो स्टेशन के कंस्ट्रक्शन का हिस्सा हाइवे पर ढहा 

पिंपरी (Pimpri News), संवाददाता। सार्वजनिक यातायात व्यवस्था (Public Transport System) को सक्षम बनाने के लिए पिंपरी चिंचवड और पुणे शहर (Pune Metro Project) में संयुक्त रूप से मेट्रो परियोजना (Pune Metro Project) का काम जोरों पर शुरू हैं। इस कड़ी में मेट्रो स्टेशन (Metro station) बनाने के काम ने भी रफ्तार पकड़ी है। इस बीच पिंपरी चिंचवड़ के पिंपरी स्थित मेट्रो के पीसीएमसी स्टेशन (PCMC Station) के कंस्ट्रक्शन का कुछ हिस्सा पुणे- मुंबई हाइवे (Pune- Mumbai Highway) पर ढह गया। रविवार को घटी इस घटना में सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुई।
पुणे- मुंबई हाइवे (Pune- Mumbai Highway) भारी ट्रैफिक और हमेशा व्यस्त रहनेवाला हाइवे है। इसी हाइवे पर पिंपरी से शिवाजीनगर तक पुणे मेट्रो परियोजना (Pune Metro Project) का का काम शुरू है। दोनों शहरों में मेट्रो की ट्रायल हो चुकी है। इसके बाद परियोजना के साथ मेट्रो स्टेशन का काम जोरों पर शुरू है। रविवार को पिंपरी (Pimpri) में पीसीएमसी मेट्रो स्टेशन (PCMC Metro Station) के कंस्ट्रक्शन का कुछ हिस्सा हाइवे पर ढह गया। सौभाग्य से तब नीचे से कोई वाहन या व्यक्ति नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा टल सका।
इस बारे में जानकारी देते हुए महामेट्रो (Mahametro) के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हेमंत सोनवणे (Dr. Hemant Sonawane) ने कहा कि, पीसीएमसी मेट्रो स्टेशन के कंस्ट्रक्शन का कुछ हिस्सा हाइवे पर ढहकर गिर गया है।

इस हादसे की जांच महामेट्रो का सेफ्टी विभाग द्वारा की जा रही है। इस जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद हादसे की जिम्मेदारी निश्चित की जाएगी और उसके अनुसार दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

इस काम के ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना न घटे इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

 

 

CM Uddhav Thackeray | बाढ़ की वजह से हुए नुकसान से बचने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मेगाप्लान, कहा……

Unlock | दुकान का समय रात आठ बजे तक बढ़ाया जाएगा, आज जारी होंगे आदेश; उद्धव ठाकरे ने दी जानकारी