पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, फिल्मस्टार घायल

पुणे समाचार

पुणे-मंबई  एक्सप्रेस-वे डिवाइडर से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार दो फिल्मस्टार घायल हो गए। पुणे से मुंबई की ओर जा रही ये कार अचानक सोमवार सुबह लोनावला में डिवाइडर से टकरा गई। घायल प्राथर्ना बेहेरे और अनिकेत विश्वासराव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी आगामी फिल्म “मस्का” के प्रमोशन के लिए मुंबई जा रहे थे।