pune news | पुणे जिले में 1 लाख हेक्टर क्षेत्र में खरीफ की बुआई पूरी

पुणे : समाचार ऑनलाइन – pune news | पुणे जिले के कुछ क्षेत्रों में मई महीने के आखिरी से बारिश (Rain) शुरू हो गई थी। लेकिन जून के पहले सप्ताह से बारिश ने जो दगा दिया वह जुलाई के मध्य तक जारी रहा। उस अवधि में पुणे जिले (pune news) के 1 लाख 42 हज़ार 462 हेक्टर क्षेत्र में खरीफ (Kharif Season) की बुआई पूरी हो गई है। खरीफ क्षेत्र की तुलना में बुआई का आंकड़ा 55. 60% है। सबसे अधिक रोपाई भोर तालुका में 12 हज़ार 879 हेक्टर क्षेत्र में हुई है।

पुणे जिले में खरीफ मौसम में चावल, ज्वारी, बाजरा, रागी, मक्का, तूर, मुंग, उड़द, भुईमुंग, तिल, सूर्यफुल , सोयाबीन आदि प्रमुख फसल उगाई जाती है। खरीफ का क्षेत्र 1 लाख 84 हज़ार 273. 78 हेक्टर है। इनमें से 1 लाख 42 हज़ार हेक्टर में बुआई का काम पूरा हो चुका है। जुन्नर तालुका में खरीफ की सबसे अधिक 31 हज़ार 255 हेक्टर क्षेत्र है। सबसे कम यानी 3 हज़ार 137 हेक्टर क्षेत्र दौंड तालुका में है।

डेढ़ हज़ार करोड़ का कर्ज वितरण
खरीफ फसलों के लिए डेढ़ हज़ार करोड़ रुपए का फसल कर्ज (Loan Distribution) पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (Pune District Central Cooperative Bank) दवारा बांटा गया है। शून्य प्रतिशत ब्याज पर तीन लाख रुपए तक फसल कर्ज वितरित किये जाने की जानकारी जिला बैंक के अध्यक्ष रमेश थोरात ने दी है।

Web Title : pune news | kharif sowing area one lakh hectares pune district know taluka wise details

Pune Crime | सिंहगढ़ के रिसॉर्ट में ‘छम छम’ पार्टी पर छापा