Pune News | पुणे : शामिल किये गए 23 गांव सहित इसकी सीमा में पहाड़ी से सटे नीचे के क्षेत्र में एक मंजिल की परमिशन 

 

पुणे, 6 अगस्त : (Pune News) मनपा में शामिल किये गए 23 गांवों के साथ पूरे सीमा क्षेत्र में प्राकृतिक जलस्रोत (natural water source) और पहाड़ी से सटे क्षेत्रों को (Pune News) पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Pune Metropolitan Region Development Authority) (पीएमआरडीए ) ने  वनीकरण क्षेत्र प्रस्तावित किया है।  ऐसे में इस जोन में 20 गुंठा (0. 4 हेक्टर ) क्षेत्रफल पर वृक्ष लगाने की शर्त पर ग्राउंड फ्लोर और एक मंजिल का निर्माण कराने की परमिशन मिलेगी।

पीएमआरडीए ने सीमा का डेवलपमेंट प्लान जारी किया है।  इसमें पहाड़ी पर निर्माण कार्य पर रोक लगाई  गई  है।  जबकि पहाड़ी और प्राकृतिक जलस्रोत वाले परिसर में कुछ शर्तों पर निर्माण कार्य की परमिशन दिया गया  है।  इसके लिए डेवलपमेंट प्लान में यह जोन प्रस्तावित किया गया है और इसे लेकर यूडीसीपीआर में नियमों को शामिल किया गया है। पीएमआरडीए की सीमा में बड़े पैमाने पर पहाड़ी क्षेत्र है।  इन पहाड़ियों को डेवलपमेंट प्लान में डोंगरमाथा-डोंगरउतार जोन दर्शाया गया है।  इसलिए यहां पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य की परमिशन नहीं है।  जबकि पहाड़ी के नीचे के क्षेत्र को वनीकरण जोन के रूप में दर्शाया गया है।
वनीकरण जोन का मतलब क्या ? 
अफ़ोरेस्टेशन जोन यानी वनीकरण विभाग। इस क्षेत्र में निर्माण कार्यों को कुछ हद तक मर्यादित किया गया है।  इसके लिए यूडीसीपीआर नियामवली में इस जोन में किसी भी तरह के निर्माण कार्य की परमिशन है। इसकी सूची ए टू एम में दर्शाई गई  है ताकि वृक्षों का संवर्धन और पर्यावरण की सुरक्षा संभव होगी।

 

Pune News | पुणे जिले में कंट्रोल में है ‘जीका’ वायरस संक्रमण

पुरंदर तालुके में जीका वायरस संक्रमण (zika virus infection) की स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य (central health) दस्ते ने दी है। (Pune News) गुरुवार को इस दस्ते के बेलसर गांव (ता. पुरंदर) का निरीक्षण करने के बाद दस्ते के मुखिया डॉ. हिम्मतसिंह पवार (Dr. Himmat Singh Pawar) ने यह जानकारी दी।

राज्य में जीका का पहला मरीज बेलसर में मिला था। तब से सभी स्वास्थ्य प्रणालियां काम कर रही थीं। स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत ने संवेदनशील तरीके से स्थिति को संभाला है। इस पर टीम ने संतोष भी जताया।