पुणे पुलिस ने ‘एम पोलिस’ एप विकसित किया

छुट्टी के आवेदन से लेकर वेतन वृद्धि तक की हर जानकारी मिलेगी पलक झपकते
पुणे, 13 दिसंबर : समाचार ऑनलाइन – पुलिसकर्मियों के पास पहले जमाने में एक सर्विस बुक देखने को मिलती थी।उन्हें छुट्टी के लिए आवेदन करना होता था।सीनियर्स द्वारा घोषित पुरस्कार दर्ज किए गए कि नहीं इसकी जल्द जानकारी नहीं मिल पाती थी।कौन सी ड्यूटी दी गई है? यह जानकारी फोन करके प्राप्त करनी पड़ती थी, लेकिन अब पुलिस को इन तमाम झंझटों से मुक्ति मिल गयी है।निगड़ी में पुलिस के सारी दैनिक कामकाज को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।इसके लिए पुणे पुलिस ने ङ्गएम पोलिसफ एप तैयार किया है।अब तक 6 हजार 417 लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है।इस एप के जरिए अब तक 256 लोगों ने शिकायत की है।इनमें वेतन नहीं बढ़ने व गलत जन्म तारीख सहित अन्य शिकायतें शामिल हैं।उनका निराकरण किया जाएगा।यह जानकारी पुणे के एडीशनल पुलिस कमिश्नर साहेबराव पाटिल ने दी.

पुणे पुलिस आयुक्तालय में फिलहाल आठ हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी है।पुलिस को छोटी-छोटी चीजों के लिए पुलिस आयुक्तालय आना पड़ता है।छुट्टी, सर्विस बुक, वेतन की स्लीप, तबादले के आवदेन की मौजूदा स्थिति देखने के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।पुणे आईटी शहर है।ऐसे में पुलिस भी हाईटेक हो गई है।इसलिए पुलिसकर्मियों के लिए दैनिक बातों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।इसी क्रम में ङ्गएम पोलिसफ एप 3 अक्टूबर से शुरू किया गया है।

यह एप एंड्राइड पर उपलब्ध है।इसे डाउनलोड करके उपयोग में लाया जा सकता है।इस एप को शुरू करने के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कक्ष में आने के बाद मिले सर्विस नंबर लगाते हैं।यही उस नंबर का यूजर आईडी होता है।इस एप में ड्यूटी, छुट्टी, सर्विस बुक, समाधान, पुलिस कल्याण, वेतन स्लिप, मैसेज, चैट तबादला, फाइल, समान वितरण, गश्त बुक, ट्रेनिंग, किटबुक जैसे विकल्प मौजूद हैं।इसमें व्यक्तिगत व कार्यालय की जानकारी भी उपलब्ध है।ड्यूटी में कौन सा काम दिया गया है? इसका मैसेज खुद व खुद आता है।किसी पुलिसकर्मी ने तबादले के लिए आवेदन किया है और उसकी मौजूदा स्थिति क्या है? यह भी देखा जा सकता है।सर्विस बुक में दर्ज बातें पढ़ी जा सकती है।पुरस्कार के अलावा दी गई सजा की जानकारी भी मिलेगी।इसमें अगर कोई बदलाव किया जाना है तो समाधान मेनू में जाकर अपनी बात कही जा सकती है।यह एप डाउनलोड करना सभी पुलिसकर्मियों के लिए अनिवार्य है।

काफी फायदेमंद एप
पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने इस एप के संबंध में कहा है कि यह एप काफी फायदेमंद है।भविष्य में इससे और भी फायदा मिलेंगे।पहले सर्विस बुक साल में एक बार देखने को मिलता था अब यह ऑनलाइन दिखेगा।कौन सी ड्यूटी दी गई है? इसका मैसेज आएगा.

एप में करियर हिस्ट्री
पुणे के एडीशनल पुलिस कमिश्नर साहेबराव पाटिल ने कहा कि पुणे पुलिस विभाग में यह पहला एप शुरू किया गया है।इस एप में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के पूरे करियर का इतिहास दिया गया है।विभाग में शामिल होने की तारीख से लेकर अब तक मिले पुरस्कार, सजा, वेतनवृद्धि आदि की जानकारी दी गई है।इसके अलावा किसी कर्मचारी को लेकर कोई शिकायत है तो एप के जरिए तत्काल की जा सकती है।उसका संज्ञान लेकर समाधान किया जाएगा।इससे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का काफी समय बचेगा।