महाराष्ट्र पुलिस सुधा भारद्वाज को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची हरियाणा

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन – शहरी नक्सलवादी आरोप को लेकर महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई शुरु है। पुणे के विशेष कोर्ट ने मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज की जमानत खारिज करते ही महाराष्ट्र पुलिस भारद्वाज को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा (दिल्ली के पास) में उनके निवासस्थान में दाखिल हुई है।
महाराष्ट्र पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर सारी औपचारिकता रात को ही पूरी की है। महिला को सूर्य अस्त होने के बाद गिरफ्तार नहीं किया जाता। इसलिए पुलिस सुधा भारद्वाज को सुबह ही गिरफ्तार करेगी। महाराष्ट्र पुलिस रात 12.30 बजे से ही सुधा भारद्वाज के निवासस्थान पहुंच चुकी है।

मनाली में रूसी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा और वर्नोन गोंसालविस को गिरफ्तारी से संरक्षण मिलने के लिए पुणे कोर्ट में आवेदन दिया था। लेकिन कोर्ट ने यह जमानत आवेदन खारिज कर दिया था। फरेरा और गोंसालविस को मुंबई से एक ही दिन में गिरफ्तार किया था। एक बार फिर से मुंबई से फरेरा और गोंसालविस को गिरफ्तार करने की जानकारी है।
तीनों मानवाधिकार कार्यकर्ता को 29 अगस्त को गिरफ्तार करने के बाद नजरकैद किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर को यह स्पष्ट किया था। यह सभी चार हफ्तों तक नजरकैद में रहेंगे और उन्हें निचली अदालत में जमानत की अर्जी की सुविधा दी थी। यह अवधि शुक्रवार को समाप्त होते ही पुलिस द्वारा फिर से एक्शन लेते हुए दिखाई दिए।
कथित नक्सलवादियों से संबंध के चलते 28 अगस्त को पुणे पुलिस ने देशभर में विभिन्न स्थानों से वरावर राव, गौतम नवलखा और तीन लोगों गो गिरफ्तार किया था। भीमा कोरेगांव दंगा और उसके पूर्व आयोजित यलगार परिषद से संबंध होने के बार में पुलिस ने बताया है।