Pune : पुलिस उपनिरीक्षक पर कोयते से वार और कर्मचारी पर किया ईंट से हमला, मंगलवार पेठ की घटना

पुणे : अपराधी को पकड़ने गए पुलिस अधिकारी पर गुंडो ने कोयते से वार किया। यह घटना मंगलवार पेठ की है। अधिकारी के साथ ही कर्मचरियो पर भी ईंट से हमला किया।

इस घटना में पुलिस उपनिरीक्षक नरेश वाडेवाले घायल हो गए हैं। कुमार भागवत चव्हाण व प्रतीक पृथ्वीराज कांबले (दोनो नि. 251 मंगलवार पेठ) पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं कुमार चव्हाण को पकड़ लिया गया है, लेकिन प्रतीक कांबले फरार हो गया है।

प्रतीक पुलिस रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधी है। मंगलवार पेठ में लगाए गए सरकारी कैमरे को हटाने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके अनुसार उपनिरीक्षक नरेश व उनकी टीम इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गए। उस समय प्रतीक कांबले ने शिकायतकर्ता को मारने के उद्देश्य से गाली गलौज करते हुए कहा कि अब तुम्हे जिंदा नहीं छोड़ेंगे, उसके बाद लोहे के कोयते से उसके ऊपर वार किया। वही कुमार ने कर्मचारियो पर ईंट से हमला कर सरकारी काम में बाधा निर्माण किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कुमार को गिरफ्तार किया, लेकिन प्रतीक फरार हो गया। इस मामले की अधिक जांच फरासखाना पुलिस कर रही है।