Pune Police | पुणे के 4 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों का तबादला; विमानतल, लोणीकंद और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का समावेश

पुणे: (Pune Police) पुणे शहर पुलिस आयुक्तालय (Pune Police) के 4 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों (Senior Police Inspectors) का तबादला (Transferred) किया गया है। तबादले का आदेश अप्पर पुलिस आयुक्त (प्रशासन) डॉ. जालिंदर सुपेकर (Upper Commissioner of Police Dr. Jalindar Supekar) ने गुरुवार को दिया है। इसमें लोणीकंद और विमानतल पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों (Lonikand and Airport Police Stations) का समावेश है।

बदले गए वरिष्ठ निरीक्षक के नाम और उनका तबादला कहाँ पर हुआ-

  1. प्रताप विठोबा मानकर (व.पु.नि. लोणीकंद पु.स्टे. से यातायात विभाग)
  2. भरत शिवाजी जाधव (क्राइम ब्रांच से व.पु.नि. विमानतल पु.स्टे.)
  3. गजानन दत्तात्रय पवार (व.पु.नि. विमानतल पु.स्टे. से लोणीकंद पु. स्टे.)
  4. शबनम निजाम शेख (नियंत्रण कक्ष से म.न.पा अतिक्रमण)

पुलिस अधिकारियों को उनके पद स्थापना की जगह तुरंत हाजिर होने का आदेश दिया गया है। पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता की मान्यता से यह तबादला किया गया है।

 

Samruddha Jeevan Scam | समृद्ध जीवन घोटाले के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की दूसरी किश्त CID दवारा जब्त 

 

 देश के कई राज्यों में हज़ारों आम निवेशकों और किसानों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी  करने वाले समृद्ध जीवन घोटाला (Samruddha Jeevan scam) के कई डॉक्युमेंट्स इससे पहले ही जब्त किये जा चुके है।  सीआईडी ने इस अपराध की जांच करते हुए आज तक छिपाकर रखे गए महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स (Important documents) की दूसरी किश्त भी जब्त कर ली है।  समृद्ध जीवन घोटाला मामले (Samruddha Jeevan scam) में डॉक्युमेंट्स की पहली किश्त सप्ताह भर पहले नरहे से जब्त किया गया था।

स्टेट क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट ने इस मामले में डॉक्युमेंट्स की दूसरी किश्त पुणे शहर के धायरी से जब्त की  है।  सीआईडी दवारा  नरहे की एक सोसायटी  से डॉक्युमेंट्स जब्त किये जाने के बाद बुधवार को धायरी के एक घर पर छापा मारा था।  इस घर में आज तक छिपाकर रखे गए काफी सारे डॉक्युमेंट्स सीआईडी के हाथ लगे है।  आगे की जांच के लिए इन डॉक्युमेंट्स को जब्त किया गया है।  संबंधित डॉक्युमेंट्स की स्टडी कर जरुरी जानकारी सीआईडी को मिलने की उम्मीद है।