Pune Railway News | पुणे रेल मंडल ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

पुणे : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) – Pune Railway News | पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) ने आगामी टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चीयर फोर इंडिया सेल्फी कियोस्क (cheer for india selfie kiosk) लगाकर उत्साहवर्धन कर बेहतर खेल प्रदर्शन तथा विजयी होने की शुभकामनाएं दी। Pune Railway News | Pune Railway Division encourages Indian sportspersons in Tokyo Olympics

पुणे रेल डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (Pune Rail Division Sports Association) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने अधिकारियों, पुणे मंडल के खिलाडियों के साथ सेल्फी कियोस्क में फोटो खिंचवाकर आगामी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी दल का उत्साहवर्धन (Cheerleadin) किया। ओलंपिक खेलों में टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाली मध्य रेल की हॉकी खिलाड़ी सुश्री वंदना कटारिया, सुश्री मोनिका मलिक, सुश्री सुशीला चानू पुखरंबम, और सुश्री रजनी एतिमारपू जो भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) की सदस्य हैं इनको ओलंपिक खेलों हेतु शुभकामनाएं दी गई I

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष बाजपेई, मंडल खेलकूद सचिव एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोद कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में रेल अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाडी उपस्थित थेI

Web Title : Pune Railway News | Pune Railway Division encourages Indian sportspersons in Tokyo Olympics

join our facebook page

Pune Crime News | खड़की इलाके में दो ईरानी समूहों के बीच हिंसक झड़प, दोनों ने दर्ज कराई मामला

Pune News | मनाही के बाद भी नहीं माने सैलानी; पर्यटन स्थलों पर मची धूम; सिंहगढ़ में 177 और लोनावला में 263 सैलानी दंडित

Pune Crime News In Hindi | कुख्यात अपराधी पप्पू वाडेकर की हत्या, पुणे जिले में खलबली

Param Bir Singh | तबीयत का हवाला देते हुए परमबीर सिंग ने ईडी से मांगा समय, कहा…