Pune School Reopen | पुणे में और कुछ दिन स्कूल बंद रहेंगे- अजित पवार (वीडियो)

पुणे : Pune School Reopen | राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस बीच पुणे का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ गया है। इसलिए सर्वसम्मति से पुणे (Pune School Reopen) में और 7 दिन स्कूल बंद रहेंगे। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री व जिले के पालक मंत्री अजित पवार (ajit pawar) ने दी है। कोरोना (corona) की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते समय उन्होंने यह जानकारी दी। इसलिए पुणे (pune) के स्कूल और 7 दिन बंद रहेंगे, यह स्पष्ट हो गया है।

मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या कम हो  रही   हैं। हालांकि पुणे में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। लगभग 8-10 दिन मरीजों की संख्या बढ़ेगी, ऐसा विशेषज्ञों ने कहा है। पुणे शहर, पिंपरी चिंचवड और पुणे जिले में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़ता ही जा रहा है।

कोरोना संबंधी समीक्षा बैठक में शहर के विधायक, दोनों मनपा के महापौर और अन्य मान्यवर उपस्थित थे। स्कूल और 7 दिन शुरू नहीं होंगे, यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है, ऐसा अजित पवार ने स्पष्ट किया है। बिना मास्क घूमनेवालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वैक्सीनेशन पर ज्यादा से ज्यादा जोर दिया जाएगा। इस बारे में प्रशासन को सुझाव दिया गया है। इस बारे में प्रशासन को सुझाव दिया गया है। कोविड मुक्त गांव अभियान शुरू किया गया है, जिसमें 1385 ग्राम पंचायत ने हिस्सा लिया है।

Crime News | शॉकिंग! नासिक में पिछले 1 साल में 419 लोगों ने की आत्महत्या

Nana Patekar | नाना पाटेकर ने की अजित पवार की भूरि-भूरि प्रशंसा ; नाना ने क्या कहा…

Nana Patekar | ‘मैंने भी गोडसे का रोल किया है, हर बात के लिए हंगामा न करें…’; अमोल कोल्हे मामले पर नाना की प्रतिक्रिया