Pune : पुणे बार एसोसिएशन के वरिष्ठ वकील विद्याधर कोशे का निधन

पुणे : पुणे बार एसोसिएशन के वरिष्ठ वकील विद्याधर कोशे (55) का निधन शनिवार को पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में हो गया। वे 55 वर्ष के थे। पिछले 30 वर्षो से भी अधिक समय से वे पुणे के सत्र न्यायालय में वकालत कर रहे थे। उनके मार्गदर्शन में कई वकील बने।

कोशे के निधन से उनके परिवार साथ ही दोस्तो को गहरा सदमा लगा है। अत्यंत मिलनसार स्वभाव के कोशे क्रिमिनल लॉयर के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होने कई केस में जीत हासिल की थी। वे अपने पीछे पत्नी और बेटी छोड़ गए हैं। अत्यंत शांत स्वभाव के कोशे हमेशा अपने जूनियर का मार्गदर्शन करते थे। उन्हे पुणे समाचार ऑनलाइन की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।