Pune | पुणे के आर डेक्कन मॉल पर शिवसैनिकों ने किया पथराव

पुणे (Pune News) : Pune | मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) को लेकर नारायण राणे (Narayan Rane) की विवादित टिप्पणी अब पूरे राज्य में गूंज रही है। शिवसैनिक अब आक्रामक हो गए हैं और उन्होंने कई जगहों पर आंदोलन (protest) और प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। पुणे (Pune) के आर डेक्कन मॉल (R Deccan Mall) पर भी शिवसैनिकों ने पथराव किया है, जिससे मॉल को काफी नुकसान हुआ है। यह मॉल राणे का है।

 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर नारायण राणे के बयान से अब शिवसैनिक नाराज हैं। उनके इस बयान की गूंज पूरे राज्य में है। इसे लेकर कहीं आंदोलन शुरू हो गए हैं तो कहीं पर पथराव हो रहे हैं। शिवसैनिकों ने नासिक (Nashik) में भाजपा कार्यालय (BJP Office) में भी पथराव किया। युवा सेना नेता वरुण देसाई के नेतृत्व में युवा शिव सैनिकों ने मुंबई (Mumbai) के जुहू स्थित राणे के बंगले के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए बंगले में घुसने की कोशिश की। तभी राणे के समर्थक और युवा सैनिक आमने सामने आए और जुहू इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया। मुंबई में युवसेना और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इसके बाद पुलिस (Police) ने भीड़ को भगाने के लिए लाठी चार्ज किया। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) के आवास पर धावा बोलकर युवसेना कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू कर दिया है।

 

इस बीच नासिक के साथ चिपलून, सांगली, औरंगाबाद और मुंबई में शिवसैनिकों (Shiv Sainik) के आक्रामक आंदोलन देखने को मिल रहे हैं। चिपलून में बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shiv sena) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। राणे के जन आशीर्वाद के चिपलून आने के बाद अब भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार तनाव दिख रहा है। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में नारेबाजी भी की। राणे के दौरे की शुरुआत में बहादूर शेख नाका परिसर में यह सब देखने को मिला। इस बीच दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए भारी पुलिस बल (Police Force) तैनात कर दिया गया है।

 

शिवसैनिकों ने जहां नासिक में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की है, वहीं सांगली में भी शिवसैनिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है। राणे के पोस्टर के खिलाफ शिवसेना ने अपना विरोध दर्ज कराया है। यहां भी राणे के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हो रही है।

 

 

Narayan Rane | नारायण राणे गिरफ़्तारी से बचेंगे या गिरफ़्तारी देंगे ? चिपलूण से आई बड़ी जानकारी

Narayan Rane | मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित बयान की सजा मिलेगी ? नारायण राणे के खिलाफ नाशिक के बाद महाड़ और पुणे के केस दर्ज