Pune | पुणे के कोंढवा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर में मिला शव ; हत्या या आत्महत्या जांच शुरू 

पुणे (Pune News) : कोंढवा पुलिस स्टेशन (Kondhwa Police Station) की सीमा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) का उनके घर में शव मिलने (Pune) से खलबली मच गई है।  मृतक इंजीनियर का नाम गणेश यशवंत तारलेकर (Ganesh Yashwant Tarlekar)(उम्र 47 ) है।  उसके साथ रहने वाले दोस्त ने बताया कि उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) की है।  लेकिन पुलिस को इसमें कोई साजिश नज़र आ रही है।  पुलिस (Police) ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की  (Pune) जा रही है।  पुणे पुलिस स्टेशन (Pune Police Station) में इस मामले में केस दर्ज (FIR) किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक गणेश तारलेकर कोंढवा (Kondhwa) परिसर के एक हाई सोसायटी में रहते थे।  विवाहित गणेश का एक 14 वर्ष का बेटा है।  उनकी पत्नी फ़िलहाल मायके में है।  तीन दिन पहले वे अपने घर में कुछ दोस्तों के साथ बैठे थे। एक दोस्त ने बताया कि पार्टी चल रही थी तभी उन्होंने सिर में गोली मार ली।  इस घटना के बाद उसके साथ के  दो दोस्त घटनास्थल से फरार हो गए थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  खून से लथपथ पड़े गणेश को ससून हॉस्पिटल (Sassoon Hospital) भेजा गया।  गणेश तारलेकर की हत्या (Murder) हुई या उन्होंने आत्महत्या कि इस सवाल का जवाब अब तक सामने नहीं आ पाया है।  पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को कस्टडी (Custody) में लिया है।  उनसे पूछताछ की जा रही है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Pune | पुणे के दानवीर व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाने वाले धनराज राठी का निधन