Pune | जी कैफे ‘डांस विथ मी’ रियलिटी शो में पुणे के दो बच्चों का चयन 

पुणे (Pune News) : जी कैफे (Zee Cafe) पर डांस पर आधारित रियलिटी शो (Dance Reality Show) ‘डांस विथ मी’ (Dance With Me)  में पुणे (Pune) के दो बच्चों का चयन हुआ है।  इनके नाम साहिल डोलस (Sahil Dolas) (उम्र 11 ) और दूर्वा भैक (Durva Bhaik) (उम्र 10 ) है।  फेमस बॉलीवुड डांसर शक्ति (Bollywood Dancer Shakti) और मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) का यह रियलिटी शो (Pune) है।

 

साहिल और दूर्वा नवी सांगवी के जनरेशन नेक्स्ट डांस अकेडमी (Generation Next Dance Academy) में डांस सीखते है।  डांस डायरेक्टर पंकज सोनी (Dance Director Pankaj Soni) ने मार्गदर्शन में साहिल और दूर्वा का चयन ऑडिशन के जरिये किया गया।  इस शो के लिए देशभर से केवल 50 लोगों का चयन किया गया है जिसमें पुणे (Pune) के ये दो बच्चे भी शामिल है।

 

सह्याद्रि पर आने वाले दम दमा दम कार्यक्रम में भी साहिल और दूर्वा ने अपने डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था।

 

 

 

—————————————————————————————————————————————————-

 

Neelam Gorhe | राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री ; पुणे मनपा में भगवा लहराएगा – नीलम गोर्हे

पुणे (Pune News) : Neelam Gorhe | राज्य में अगले वर्ष मनपा का चुनाव (Municipal Election) होगा।  इसे देखते हुए जिले में सभी राजनीतिक नेताओं का दौरा जारी है।  कार्यकर्ताओं का संगठन मजबूत करने के साथ ही पार्टी का कार्य जनता तक पहुंचाया जा रहा है।  राज्य में महाविकास आघाडी की सरकार (Maha Vikas Aghadi Government) होने के कारण क्या तीनो दल एकसाथ मिलकर मनपा चुनाव लड़ेंगे  ? इसे लेकर कई तरह की चर्चा हो रही  है। पुणे के मनपा चुनाव (Pune Municipal Election) को लेकर आघाडी क्या रुख अपनाती है इस पर सबकी नज़रें टिकी हुई है।