Pune: सिर्फ 10 दिनों में दो सगे भाईयों की कोरोना से मौत

शिक्रापुर : राज्य भर में कोरोना वायरसका कहर जारी है। मरीजो की संख्या दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। ऐसे में पुणे जिला के शिरूर तालुकेके मलठण गांव में एक ही परिवार के लिए कोरोना वायरस बहुत बड़ा दुश्मन साबित हुआ। इस गांव के दो सगे भाईयो की कोरोना से मौत हो गई। इस दुखद घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विशाल कृष्णकांत गायकवाड और तुषार कृष्णकांत गायकवाड दोनो भाईयो के नाम हैं। 22 अप्रैल को विशाल की कोरोना से मृत्यु हुई थी। अंतिम संस्कार की सारी विधि छोटे भाई ने की। उसके बाद तुषार को भी संक्रमण हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका ऑक्सीजन लेवल गिरता चला गया। इलाज के दौरान 3 मई को उसकी मृत्यु हो गई। पहले बेटे की मौत के गम से तो परिवार उबरा ही नहीं था ऐसे में अब दूसरे बेटे की भी मौत हो गई।

विशाल और तुषार के पिता कृष्णकांत गायकवाड़ की उम्र 62 साल है। उनकी पत्नी 56 साल की है। विशाल, सागर, प्रियंका और तुषार चार बच्चे थे। हालांकि कोरोना ने उनके दो बेटो को छीन लिया।