Pune : शराब विवाद में दो लोगों ने एक शख्स को मारा, बंडगार्डन इलाके की घटना

पुणे : ऑनलाइन टीम – बच्चे को शराब पीला रहा है। इस विवाद में दो लोगों ने मिलकर एक शख्स को बहुत पीटा। यह घटना बंडगार्डन इलाके में घटी। इस मामले में कचरू जोगदंड और उसके बेटे सागर पर बंडगार्डन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मारपीट में विजय निघाटे (32) घायल हो गए है। उन्होंने ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, विजय व जोगदंड दोनों एक ही इलाके में रहते है। शिकायतकर्ता को पता चला कि काचरू एक बच्चे को शराब पीला रहा है। वह विजय पर गुस्सा था। इस बीच शिकायतकर्ता सोमवार शाम को काम पर निकला था। इस दौरान दोनों इस्कॉन मंदिर खान रोड के पास शराब पि रहा था। इस दौरान शिकायतकर्ता ने पूछा की बच्चे को क्यों शराब पीला रहे हो। इसी में विवाद हो गया और दोनों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। आगे की जांच बंडगार्डन पुलिस कर रही है।