Pune | खड़कवासला डैम से छोड़ा गया पानी ; नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की चेतावनी

 
 
पुणे, 22 जुलाई : (Pune) खड़कवासला डैम क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश की वजह से खड़कवासला डैम (Khadakwasla Dam) आज पूरी क्षमता से भरने की संभावना (Pune) है।  शाम तक यहां से पानी छोड़े जाने की भी संभावना है।  नदी किनारे के नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) ने दी है।
इस बीच खड़कवासला डैम श्रृंखला के चारों डैम लगातार हो रही बारिश की वजह से डैम का जल स्तर बढ़ गया है. खड़कवासला डैम में आज 22 जुलाई को शाम चार बजे तक 95% पानी भर गया।   इसके बाद शाम साढ़े चार बजे कम से कम 2400 क्यूसेक पानी खड़कवासला डैम से मुठा नहीं में छोड़ा गया ।  यह जानकारी खड़कवासला जल सिंचाई विभाग के डिप्टी इंजीनियर पोपट शेलार ने दी।

 

Rain Alert | लोनावला डैम का जल स्तर बढ़ा ; इंद्रायणी के पास के गांवों में अलर्ट 

 लोनावला डैम का स्तर बुधवार की शाम पांच बजे 623. 88 मीटर था. पानी का स्टॉक 8. 85 लाख दस (Rain Alert) लाख घनमीटर यानी 58. 74% था।  डैम कंचोंमेंट क्षेत्र में पिछले दो दिनों से अच्छी बारिश हुई है। बुधवार को 8 घंटे में लोनावला डैम (Lonavala Dam) में 114 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई ।

डैम में फ़िलहाल 1600-1700 क्यूसेक के हिसाब से पानी का आवक हो रहा है।  इस वजह से डैम का जल स्तर बढ़ गया है।  कल भी यही स्थिति रहती है तो लोनावला डैम के  पूरी तरह से भरने की संभावना है और वहां से पानी छोड़ने की नौबत आ सकती है।  इस लिए डैम के नीचे बगल में स्थित खेती पंप, जानवर और अन्य इससे जुड़े सामान समय से  हटाना होगा। इंद्रायणी नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।  यह जानकारी डैम प्रमुख टाटा पॉवर बसवराज मुन्नोली ने दी है।