Pune : मार्केटयार्ड के होलसेल बाजार सप्ताह में 5 दिन और खुदरा बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे- पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल

पुणे : मार्केटयार्ड में बढती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अब पुणे पुलिस ने सप्ताह के 5 दिन ही यहाँ पर खरीद-बिक्री को अनुमति दी है। वही आज से खुदरा बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। सिर्फ होलसेल मार्केट ही शुरू रहेंगे, यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने दी है।

शहर में सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि मार्केटयार्ड में कुछ भी कर लें, लेकिन फिर भी यहाँ की भीड़ कम नहीं हो रही है। आज भी भयंकर भीड़ यहाँ हुई थी। इस भीड़ को देखकर यह सवाल खड़ा हुआ कि सही मायने में पुणे में कर्फ्यू लगा है क्या। इस भीड़ की फोटो वायरल होने के बाद पुणे पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है।

तुरंत सह पुलिस आयुक्त डॉ रवींद्र शिसवे, अप्पर पुलिस आयुक्त डॉ संजय शिंदे और परिमंडल पांच के उपायुक्त नम्रता पाटिल ने मार्केटयार्ड की दौड़ लगाई। पुलिस के काफिले को देखते ही यहाँ भागमभाग शुरू हो गई। पुलिस ने रास्ते पर फल व अन्य वस्तु बेचने वालो को बंद कराया और भीड़ को ब्रेक लगाने की कोशिश की। इसलिए अब बड़े पैमाने पर भीड़ कम हुई है। इसके बाद पुणे पुलिस ने खुदरा बाजार को बंद करने का निर्णय लिया है।

उपायुक्त नम्रता पाटिल ने कहा कि इसके यहाँ के व्यापारी व प्रशासन के बीच बैठक हुई उसमे यह आदेश दिया गया। अब सप्ताह के पांच दिन ही अर्थात सोमवार से शुक्रवार को मार्केट्यार्ड में सिर्फ होलसेल बिक्री ही शुरू रहेंगे। वहीं खुदरा बाजार और रास्ते पर बिक्री करने वालो पर रोक रहेगी। यहाँ के बाजार शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। इससे यहाँ की भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।