Pune: स्वारगेट स्थित फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार डंपर के टक्कर से महिला की मौत

पुणे : स्वारगेट स्थित फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार डंपर द्वारा धक्का देने की वजह से टू व्हीलर पर पीछे बैठी महिला की मृत्यु हो गई। वहीं युवती घायल हो गई। मृत महिला का नाम भारती अनंत शिर्के (उम्र 55, नि, पर्वती दर्शन, इंदिरा मिनी मार्केट के पास) है। इस मामले में मयूरी सुनी तिके (उम्र 26) ने शिकायत दी है। इसके अनुसार अज्ञात डंपर चालक पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास शिकायत करनेवाली युवती व उसकी बुआ भारती शिर्के के साथ स्वारगेट चौक से सातारा रोड पर स्वारगेट एसटी स्टैंड के सामने जा रही थी। उस बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर आने के बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने धक्का मार दिया। इसमे महिला नीचे गिर गई और घायल हो गई। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। स्वारगेट पुलिस ने इस मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच स्वारगेट पुलिस कर रही है।