Pune | यशवंतपुर से चंडीगढ़ के लिए द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

पुणे (Pune News) : Pune |  रेल प्रशासन (Railway Administration) ने यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर (Yesvantpur) से चंडीगढ़ (Chandigarh) के लिए  द्वि साप्ताहिक विशेष गाड़ी (bi weekly special train) चलाने का निर्णय लिया है । यह ट्रेन पुणे (Pune) से होते हुए चंडीगढ के लिए रवाना होगी।

 

गाड़ी सं. 06239 यशवंतपुर – चंडीगढ़ द्वि साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस (Yesvantpur – Chandigarh Bi Weekly Special Express)  3  नवंबर से प्रति बुधवार, शनिवार को यशवंतपुर (Yesvantpur) से 13.55 बजे रवाना होकर अगले दिन मिरज 3.20 बजे तथा पुणे (Pune) 9.10 बजे  आकर तीसरे दिन 15.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी I

गाड़ी सं.06240 चंडीगढ़ – यशवंतपुर द्वि साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 6 नवंबर से प्रति मंगलवार, शनिवार को चंडीगढ़ से 3.35 बजे रवाना होकर अगले दिन पुणे 11.20 बजे तथा मिरज 16.40  बजे  आकर तीसरे दिन  6.05 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी I

रास्ते में यह गाड़ी तुमकुर,अरसीकेरे, दावणगेरे, हुबली, धारवाड़, बेलगावी, मिरज, पुणे, मनमाड, भुसावल, भोपाल, झाँसी, हज़रत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत तथा अंबाला स्टेशनों पर रुकेगी I इस गाड़ी में एक एसी फर्स्ट, दो सेकंड एसी, चार एसी थ्री, 7 स्लीपर तथा 6 सेकंड सीटिंग कोच होंगे I

यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट (Confirm Ticket) होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी I

 

 

Pune News | पुणे के हडपसर में तेंदुए के हमले में एक युवक घायल; साडेसतरा नली और आसपास के इलाके में भय का वातावरण

Pune | महत्वपूर्ण खबर! लाल परी का सफर हुआ महंगा, टिकट दर में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Monsoon Update | आखिरकार मानसून ने पूरे देश से ली विदाई; मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट