पुणे : पेरणे फाटा में युवक पर हमला, अपहरण और हत्या, संदिग्ध पुलिस कस्टडी में 

 
शिक्रापुर, 16 नवंबर : पुणे नगर हाईवे से सटे पेरणे फाटा में शिवबा संगठन के अधिकारी गोविंद भिवाजी कुमकर (उम्र 40 ) की रविवार की सुबह  अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उनका अपहरण कर हत्या कर दी।  लोनीकंद पुलिस ने हमला, अपहरण और हत्या मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

इस मामले में सुषमा गोविंद कुमकर ने शिकायत दर्ज कराई है।  इस मामले में लोनीकंद पुलिस से मिली जानकारी एक अनुसार रविवार की सुबह करीब 10 बजे गोविंद कुमकर पेरणे फाटा के पुणे-नगर रोड से सटे संतकृपा काम्प्लेक्स के पास आये थे।  तभी अचानक चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने उन पर हथियार से हमला कर दिया।  इसके बाद स्कार्पिओ जीप से उनका अपहरण कर लिया।  अचानक घटी घटना से परिसर के लोग घबरा गए। पुलिस घटनास्थल पर खड़ी उनकी शिविक कार (एम एच 12 जी के 8176 ), संतकृपा बिल्डिंग में जाने वाली सीढ़ियों पर पड़े खून के निशान, हाथ की घड़ी और मोबाइल बरामद  किया है।  पुलिस दवारा परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।  पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच टीम गठित की है।
यह हमला किसने किया और उनका उद्देश्य क्या है ? पुलिस की टीम इसका पता लगा रही है।  इस बीच देर शाम कुमकर का शव वाडेबोलहाई गांव से आगे पिंपरी सांडस सीमा के वनविभाग की सीमा में मिला है।  मामले की जांच पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनव देशमुख के मार्गदर्शन में लोनीकंद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रताप मानकर कर रहे है।