पुणे के 36 वर्षीय वकील का हार्ट अटैक आने से मौत

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के वकील संदीप डिंबले (36) की हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हुई है। डिंबले  की मौत की घटना से परिवार और रिश्तेदारों में मातम छा गया है। इस तरह अचानक मौत हो जाने से एक सच्चा दोस्त खो देने की भावना उनके दोस्तों ने व्यक्त की है।

संदीप डिंबले के परिवार में एक लड़का, पत्नी , माता-पिता ऐसा परिवार है। डिंबले यह दिवाणी न्यायालय में प्रैक्टिस करते थे। उनका स्वभाव काफी मिलनसार था। सभी की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते थे। संदीप डिंबले अपने अच्छे व्यवहार के चलते सभी के बीच प्रसिद्ध थे। सभी से मिलजुल कर रहते थे। उनकी अचानक मौत से सभी को काफी गहरा सदमा लगा है।