पुणे की सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ती देसाई को पुलिस ने लिया हिरासत में

 पुणे | समाचार ऑनलाइन

हमेशा से चर्चा में रहनेवाली पुणे की सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ती देसाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कुछ दिनों पहले तृप्ती देसाई ने ससून हॉस्पिटल के अधिष्ठाता डॉ. अजय चंदनवाले पर आरोप लगाया था कि  फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र के जरिए डीन के पद हासिल किया है, अजय चंदनवाले ने सरकार से साथ साथ दिव्यांगों के साथ धोखाधड़ी की है। इस बारे में तुरंत जांच करके आठ दिनों में ही डीन के पद से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी, अन्यथा उनके कार्यालय में ताला लगाया जाएगा और मुंह में कालिख पोती जाएगी। ऐसा इशारा तृप्ती देसाई ने दिया था। उन्होंने ससून के डॉक्टरों को मुंह में कालिख पोतने का प्रयास किया था, इसलिए डॉक्टरों ने तृप्ती देसाई का खिलाफ पुलिस में शिकायत दायर करवायी। पुलिस ने तृप्ती देसाई के खिलाफ अपराध दर्ज करके कात्रज स्थित उनके घर से तृप्ती देसाई को हिरासत में लिया। 

सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी अनुसार तृप्ती देसाई ने अजय चंदनवाले पर आरोप लगाया था कि फर्जी दस्तावेज के जरिए डीन का पद हासिल किया है और उनकी दूसरी जगह बदली होने के बावजूद पिछले सात सालों से वह एक ही जगह पर टिके हुए हैं। अगर आठ दिन के अंदर अजय चंदनवाले ने अपनी रवानगी यहां से नहीं की तो उनके मुंह पर कालिख पोती जाएगी। ऐसा इशारा देने के बाद तृप्ती देसाई के खिलाफ बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई, जिसके चलते आज पुलिस ने तृप्ती देसाई को हिरासत में लिया.