कोंढवा में गणपति मंडल की कमान लगाने को लेकर हुई मारपीट

पुणे। समाचार ऑनलाइन

पुणे के कोंढवा इलाके में गणपति मंडल की कमान लगाने को लेकर मारपीट घटना सामने आयी है। इस मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में संतोष जाधव (27, महमदवाडी) ने शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पिंपरी-चिंचवड : भारत बंद की पृष्ठभूमि पर मनसे का अनोखा आंदोलन

[amazon_link asins=’B078FZJD5F,B079YJQ869′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a3cecb12-b4e1-11e8-9c40-6ba5edf4b2d9′]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता यह अपने भाई सागर जाधव साथ ही मंडल के कार्यकर्ता कृष्णानगर, गली नंबर 2, महमदवाडी में गणपती मंडल का कमान लगा रहे थे। इसी दौरान आरोपी तानाजी गायकवाड ने उनके गणपती मंडल की मनपा की कमान शिकायतकर्ता के गणपति मंडल के कमान के सामने लगा रहा था।

[amazon_link asins=’B07GLTZGVN,B07GCN1K9L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c4e20c51-b4e1-11e8-93c9-5dba62fc9710′]
गणपति मंडल की कमान आमने सामने लगाने को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद हुआ, झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की डंडे से पिटाई कर दी। इस झगड़े को सुलझाने गए सागर जाधव के साथ भी गाली गलौज और मारपीट की। शिकायतकर्ता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। आरोपी तानाजी राजाराम गायकवाड को पुलिस ने गिरफ्तार किया।