रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, अब रेल भर्ती में 50फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन –    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्र  सरकार के बजट से कुछ दिन पहले एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने देश की महिलाओं के चेहरे पर खुशी ला दी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे में आने वाले वक्त में होने वाली भर्ती में 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी.  रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक, ‘ रेलवे में 9 हजार पदों की कांस्टेबल और सब-कांस्टेबल भर्ती में 50 फीसदी पदों पर सिर्फ महिलाओं की भर्ती की जाएगी.