पिंपरी चिंचवड़ शहर में जोरदार बारिश

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन

मान्सून ने दस्तक देने के बाद अचानक बारिश ने मुह मोड़ लिया था। जिसके चलते लोग चिंता में दिखाई दे रहे थे। वही आज बारिश ने लोगो को राहत दी।
शहर में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा था तभी दोपहर को तेज हवा के साथ आई बारिश ने मौसम को काफी सुहावना कर दिया। मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब शहर के कई परिसरों में मूसलाधार बारिश हुई है। जिससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है।

दो दिन से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा था. लेकिन आज हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए और फुहारों का जमकर लुत्फ उठाया। आज सुबह शहर में आसमान में काले बादल देखे जा रहे थे। करीब 3 बजे के बाद मौसम में आए बदलाव ने तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। एक घंटे की बारिश के चलते लोगों के चेहरे पर मुसकान देखी गई। अचानक हुई तेज बारिश से कुछ लोगो की भागदौड़ हुई। लेकिन फिर कुछ देर में बारिश ने मुह मोड़ लिया।

शहर के साथ साथ पुणे के ग्रामीण इलाकों में भी बारिश ने दस्तक दी हैं। जिसके चलते किसान अपने खेतों के कामों में व्यस्त होता दिखाई दे रहा हैं। कुछ दिन बारिश न गिरने से किसान चिंता में थे। लेकिन इस बरसात ने किसानों की चिंता पर हल्की मुस्कान देने का काम किया हैं।