राजनाथ ने आईएनएस खंडेरी पनडुब्बी को नौसेना में शामिल किया

 

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मुंबई के माजागोन डॉक्स में एक समारोह में भारत की दूसरी स्कॉर्पियन क्लास युद्धक पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया। पनडुब्बी के फ्लैगपोस्ट पर भारत का राष्ट्रीय झंडा फहराकर उसे नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और नौसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

रक्षा मंत्री ने इस दौरान भारत का पहला पी-17 शिवालिक-क्लास युद्धक पोत नीलगिरी और विमान कैरियर ड्राईडॉक को भी भारतीय नौसेना में शामिल किया।

नौसेना ने कहा कि इन तीनों के शामिल होने से समुद्र में देश की युद्धक क्षमता काफी बढ़ गई है।

आईएनएस खंडेरी पी-75 परियोजना के अंतर्गत नौसेना में शामिल होने वाली दूसरी युद्धक पनडुब्बी है। इससे पहले 2017 में एक और पनडुब्बी आईएनएस कावेरी नौसेना में शामिल हो चुकी है।

visit : punesamachar.com