राजपाल यादव आज हो सकते है कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – लोकसभा चुनाव नजदीक है। इन दिनों सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में व्यस्त है। 2019 लोकसभा चुनाव का बेड़ा पार करने के लिए पार्टियां सेलिब्रिटी की मदद लेने में जुटी है। हालही में गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हुए, तो वहीं बॉलीवुड रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हुई। इसके साथ ही जयाप्रदा, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आदि कई बॉलीवुड हस्तियां राजनीति में शामिल हुए है।

अब कयास लगाए जा रहे है कि राजपाल यादव आज कांग्रेस में शामिल हो सकते है। वह इस वक़्त दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शिला दीक्षित के निवास पर पहुंचे है। हालांकि अभी तक इस पर कोई अधिकारी बयान सामने नहीं आया है। अगर राजपाल यादव कांग्रेस में शामिल होते है तो उम्मीद है की वह इस साल लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगे।

राजपाल यादव पिछले कई समय से कोर्ट कचेरी में फंसे है। वैसे तो राजपाल को बॉलीवुड का किंग कहना गलत नहीं होगा। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कॉमिडी फिल्म दी है। जिसमें ढोल, छुप-छुप के आदि शामिल है।