महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ 30 हज़ार किसानों का मोर्चा पंहुचा ठाणे 

ठाणे : समाचार ऑनलाइन –  महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से किसान सरकार से नाराज चल रहे है। संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मोर्चा निकाल दिया हैं। किसान और आदिवासी लोक संघर्ष समिति के बैनर तले करीब 30 हजार से ज्यादा किसान ठाणे पहुंचे चुके है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने पिछले प्रदर्शन में किए वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानीं तो दो दिन तक चलने वाला ये प्रदर्शन और लंबा चल सकता है। 22 नवंबर को इस रैली का समापन होगा।
किसानों की मांगे – 
मुख्य रूप से लोड शेडिंग की समस्या, वनाधिकार कानून लागू करने, सूखे से राहत, न्यूनतन समर्थन मूल्य, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने जैसी मांगों के साथ ये किसान सड़कों पर उतरे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले प्रदर्शन को करीब 9 महीने हो गए हैं, जिनमें से किसानों को दिए गए कई आश्वासन अब तक पूरे नहीं किये गए है।
जिसके बाद ही नाराज किसान ने यह आंदोलन शुरू किया है। कई सामाजिक कार्यकर्ता और किसान आंदोलनों से जुड़े लोग इस आंदोलन में शामिल हैं। संगठन की ओर से कहा गया है कि अगर महाराष्ट्र सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता है तो आंदोलन की समय सीमा को और आगे बढ़ाया जा सकता है। महाराष्ट्र का बड़ा हिस्सा हर साल सूखे की चपेट में आता है साथ ही किसानों की आत्महत्या सरकार के लिए गंभीर चुनौती का विषय है। इससे पहले मार्च में भी 25 हजार किसानों ने नासिक में सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था।