रणवीर ने एयरपोर्ट पर दीपिका के लिए किया कुछ ऐसा कि लोग देखते रह गए

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के लिए इटली रवाना हो गए हैं। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोनों हाथ में हाथ डाले सफेद रंग के कपड़ों में नज़र आये। हवाईअड्डे पर भी जहां दीपिका बाकी चीज़ें मैनेज कर रहीं थीं, रणवीर हमेशा की तरह मस्ती के मूड में थे।

दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि दोनों शादी से पहले कितने खुश हैं। वहीं, इन सब के बीच रणवीर ने एयरपोर्ट पर दीपिका के लिए डीडीएलजे का फेमस गाना भी बजाया। रणवीर के हाथों में एक स्पीकर था, जिसमें ‘मेहंदी लगा कर रखना डोली सजा कर रखना’ गाना चल रहा था।

रणवीर गाना बजाते हुए दीपिका के पास आए, जहां वे अपनी फैमिली के साथ खड़ी थीं। हालांकि दीपिका ने रणवीर को गाना बंद करने को कहा, जिसके बाद उन्होंने गाना बंद कर दिया।  मुंबई एयरपोर्ट रणवीर खुद अपनी आलीशान गाड़ी ड्राइव करके पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था, साथ ही मैचिंग कपड़े भी पहने थे। दोनों के चेहरे से ही उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।