गोविंदा के इस गाने पर रणवीर ने की शादी में एंट्री 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन्स का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। लंबे इंतजार के बाद इनकी शादी की ऑफिशल तस्वीरें सामने आ गई हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने इटली में पहले 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई और उसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रिवाज के साथ शादी की। अब दूल्हे की एंट्री को लेकर दिलचस्प बात सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए बारात लेकर शादी के वेन्यू पर पहुंचे। इस दौरान रणवीर सिंह लाल शेरवानी में नजर आए। रणवीर के खुराफाती और मजाकिया अंदाज से हर कोई वाकिफ है। शादी में भी उनका ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ने गोविंदा के मशहूर गाने ‘मेरी पैंट भी सेक्सी’ के साथ एंट्री ली। इसके अलावा बाराती ‘चुनर चुनर’, ‘वन टू का फोर’ गानों पर भी झूमते नजर आए।
आखिरकार दीपवीर की शादी की ऑफिशल तस्वीरें सामने आ गई हैं। शादी के लाल जोड़े में दीपिका पादुकोण काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं। दूल्हे राजा का भी अलग अंदाज देखने को मिला। रणवीर सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने कोंकणी और सिंधी दोनों ही शादियों की तस्वीर शेयर की है। इसके बाद दीपिका ने भी सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर कीं।