इंडियन आइडल का झांसा देकर लड़की से करता रहा रेप  

देहरादून : समाचार ऑनलाइन 
देहरादून में एक युवती को इंडियन आइडल में मौका दिलाने के नाम पर महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। फिरोज खान नाम का युवक एक युवती को इंडियन आइडल का झांसा दे कर काफी समय तक उससे रेप करता रहा और साथ ही इंडियन आइडल में ले जाने के नाम पर उससे पैसे भी लेता था।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ba433818-c7dc-11e8-95fb-815f8fecafb2′]
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी लंबे समय से अपना नाम बदल कर अभिषेक नेगी के नाम से रह रहा था। आरोपी यहां महिलाओं को इंडियन आइडल में मौका देने के नाम पर महिलाओं की जिंदगी से खेलता था। सिंगिंग का शौख रखती महिलाएं भी इसकी जाल में आसानी से फस गई।
[amazon_link asins=’B0152XB2Q0,B00NXFPUYU’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’caa84d9c-c7dc-11e8-a346-4768e922a3eb’]
पहले तो इस अपराधी ने उस महिला से पैसे ऐंठे, फिर दिल्ली, मसूरी, देहरादून जैसी जगहों पर महिला का रेप किया। अनंत में जब महिला को समझ आया की अभिषेक उसे इंडियन आइडल में नहीं ले जाने वाला और बस उसका फायदा उठा रहा है तब महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 419, 420 एवं 505 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

मां ने खेला बेटी के साथ घिनौना खेल