Rape in Jalna | स्कूली छात्रा के बाल पकड़कर जबरन अपने साथ ले जाकर किया बलात्कार 

 

जालना, 16 सितंबर : Rape in Jalna | राज्य में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार की घटनाये बढ़ गई है।  पुणे, मुंबई जैसे शहरों में घटी बलात्कार (Rape in Jalna) की घटनाओ से राज्य सहित शहर सहम गया है।  इसके बाद ठाणे, अमरावती शहर में भी बलात्कार की घटनाये हो रही है।  अब जालना जिले में भी इसी तरह की एक चौंकाने वाली घटना हुई है।  जालना जिले के एक स्कूली गर्ल का बाल पकड़ कर उसे अपने साथ ले जाकर बलात्कार करने की घटना सामने आई है।

जालना जिले के बदनापुर तालुका के देवगांव में एक स्कूली छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने बलात्कार किया है।  पीड़ित लड़की अपने घर के सामने मुर्गियों को दाना खिला रही थी।  कुकर्मी की उस पर नज़र पड़ी।  इसके बाद युवक ने उसे जबरन उठाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।  इस मामले में बदनापुर पुलिस स्टेशन में संदिग्ध आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
संदिग्ध आरोपी का नाम अनवर खान कादर खान पठान है।  वह देवगांव का रहने वाला है।  घटना के दिन यानी मंगलवार की दोपहर दो बजे पीड़ित लड़की अपने घर के पास मुर्गियों को दाना खिला रही थी।  वहां आसपास किसी के नहीं होने का फायदा उठाते हुए आरोपी युवक ने लड़की के बाल पकड़कर उसे अपने घर लेकर गया।  यहां उसने लड़की  बलात्कार किया।
पीड़ित लड़की की मां ने बेटी के साथ हुई घटना के बारे में बताया।  उसने बदनापुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर संदिग्ध युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित बलात्कार का केस दर्ज किया है।  मामले की जांच पुलिस कर रही है।