हडपसर में कुरकुरे खिलाने का लालच देकर 5 साल की लड़की के साथ बलात्कार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के हडपसर इलाके में एक 5 साल की लड़की को कुरकुरे का पैकेट दिलाने का लालच देकर बलात्कार करने की घटना घटी। साथ ही लड़की के साथ मारपीट कर घायल भी किया

गया है। इस मामले में 40 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला हडपसर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

पीड़ित लड़की और आरोपी एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। आरोपी लड़की का पड़ोसी है। लड़की घर के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी आया और लड़की को कुरकुरे दिलाने के नाम पर बिल्डिंग के छत पर ले गया। वहां ले जाकर लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की के विरोध करने पर आरोपी शख्स लड़की को पीटने लगा। लड़की का सिर दीवार से पटका और बलात्कार किया। साथ ही यह बात किसी को बतायी तो जान से मारने की धमकी दी।

लड़की रोते हुए घर आयी और माता पिता ने लड़की को घायल अवस्था में देखकर काफी डर गए। लड़की ने अपने माता पिता को सब बता दिया। लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी।