नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

पुणे प्रतिनिधि : पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया जबकि उसके दोस्त ने लड़की की मौसेरी बहन के साथ छेड़छाड़ की। यह घटना चिंचवड़ परिसर में सामने आई। घटना को लेकर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर करन भैरवनाथ साबले (21), आशिष आनंद सरोदे (20), निवास संजय सुतार (20), तेजस राजू वाघमारे (19), कार्तिक उर्फ टिंक्या उर्फ राजकुमार चव्हाण (21) को गिरफ्तार किया हैं। उनके खिलाफ निगड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। सभी को दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश न्यायालय ने दिया है।

मंगलवार की रात पीड़ित लड़की अपनी मौसेरी बहन के साथ रिश्तेदार के यहां खाना खाने के लिए गई हुई थीं। रात को घर लौटते समय उसे आशिष और करन मिले। दोनों लड़की के पहचान के थे। इसलिए वह उनसे बातें करने लगीं। बातों बातों में दोनों लड़की और उसकी बहन को नजदीक होनेवाली एक पत्रे की शेड में लेकर गए। वहां आशिष ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और करन ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं दोस्तों को बुलाकर दोनों ने लड़की और उसकी बहन को कार में पूरी रात तक बिठाकर रखा। सुबह होने के बाद दोनों को घर छोड़ा। घर आकर लड़कियों ने घरवालों को आपबीती सुनाई। उसके बाद वह उन्हें लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंच गए। लड़की द्वारा शिकायत देने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।