पंजीकरण और स्टॉम्प विभाग की समस्याएं जल्द होंगी दूर: पाटिल

पुणे समाचार

पंजीकरण और स्टाम्प विभाग के लंबित मुद्दों को हल करने के लिए जल्द ही बैठक बुलाकर चर्चा की जाएगी। यह आश्वसन राजस्व, पुनर्वसन और सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पुणे के जिला परिषद हॉल में आयोजित रजिस्ट्रार और स्टाम्प डिवीजन की समीक्षा बैठक के दौरान दिया। इस मौके पर पंजीकरण और स्टाम्प नियंत्रक महानिरीक्षक अनिल कावडे, पंजीकरण विभाग और स्टॉम्प के संयुक्त सचिव शामसुंदर पाटील, सहायक पंजीयन महानिरीक्षक नयना बोंदार्ड और अतिरिक्त स्टाम्प नियंत्रक सुरेश जाधव उपस्थित थे।

काम की सराहना

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि विकास के लिए राज्य की वित्तीय आय महत्वपूर्ण है। पंजीकरण और स्टाम्प विभाग ने इस साल 2017-18 में26,494 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र करके सराहनीय काम किया है। सभी कर्मचारियों के प्रयासों के चलते लक्ष्य से अधिक राजस्व जमा हो सका है। कवडे ने पंजीकरण विभाग और पंजीकरण शुल्क के कामकाज पर प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी। स्टॉम्प विभाग के सभी विभागीय और जिला कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा सम्मान किया गया।