पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय को मिली राहत

पुणे। समाचार ऑनलाइन
पुणे पुलिस आयुक्त ने तबादला किए गए सभी अधिकारी व कर्मियों को रिलीव करने के दिये आदेश

मनुष्यबल की कमी से जूझ रहे पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय को थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। पुणे पुलिस आयुक्तालय से तबादला किये गए अधिकारी व कर्मचारियों को अब तक रिलीव नहीं किया गया था। इस मसले पर पुणे और पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तों के बीच चर्चा के बाद पुणे पुलिस आयुक्त के वेंकटेशन ने तबादला किए गए सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को रिलीव करने के आदेश मंगलवार की रात को जारी किए।

भाजपा विधायक के भाई को लगी 5626.6 अमेरिकन डॉलर्स की चपत

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4fac5e5d-c154-11e8-ae17-eb85a70c0fcd’]

15 अगस्त को अस्तित्व में आये पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में पुणे पुलिस आयुक्तालय के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। हांलाकि उन्हें मौजूदा कार्यस्थल से रिलीव नहीं किया गया था। ऐसे सभी अधिकारी व कर्मचारियों को तत्काल रिलीव करने के आदेश दिये गए हैं। नए पुलिस आयुक्तालय का कामकाज शुरू होने के बाद पुणे पुलिस आयुक्तालय से 1855 और पुणे जिला (ग्रामीण) पुलिस बल से 352 अधिकारी व कर्मचारियों का मनुष्यबल उपलब्ध कराना तय किया गया है।

[amazon_link asins=’B076H51BL9,B07B6DM75J,B06XKF5PG4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’601284eb-c154-11e8-94ba-57b7c30439dd’]

पुणे : विसर्जन के दौरान मोबाइल चोरी करनेवाली गैंग गिरफ्तार

14 अगस्त को दोनों तरफ से कुछ तबादले भी किये गए। हांलाकि पुणे पुलिस बल के तबादले किए गए अधिकारी व कर्मियों को अधर में लटकाए रखा गया। गणेशोत्सव की पूर्व संध्या पर 143 सहायक फौजदार, 375 हवलदार, 420 पुलिस नाइक, 731 सिपाही कुल 1669 कर्मचारियों के तबादले किए गए। इससे पहले एक सहायक आयुक्त, 26 निरीक्षक, 18 सहायक निरीक्षक और 67 उपनिरीक्षकों के तबादले किये गए थे। पुणे शहर पुलिस के तरफ से उपनिरीक्षक व कर्मचारी मिलने बाकी थे। पुणे पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के मनुष्यबल की कमी की समस्या कुछ कम हो सकेगी, यह उम्मीद जताई जा रही है।