रिटायर जज के गले से छीनी सोने की चेन

पुणे | समाचार ऑनलाइन

मॉर्निंग वॉक के लिए गए रिटायर जज के गले से 40 हजार रुपए की सोने की चेन छीनने की घटना घटी। यह घटना कोरेगांव पार्क स्थित लेन बी में सुबह पौने नौ बजे के करीब घटी। इस मामले में रिटायर जज नोकर जाधव ने शिकायत दर्ज करवायी है। जिसके आधार पर चेन स्नेचिंग करनेवाले दो चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डॉक्टर युवती के गले में मांजा फंसने से मौत

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2d2a3718-cab6-11e8-a258-7d8e67c5c70c’]

प्राप्त जानकारी अनुसाार रिटायर जज रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। मॉर्निंग वॉक से घर वापस लौटते समय पौने नौ बजे के करीब नार्थ मेन रोड लेन बी से पैदल जा रहे थे। इस दरम्यान गोवर्धन सोसायटी के पास पीछे से बाइक सवार आए और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। उनके गले से 40 हजार रुपए की सोने की चेन छीनकर चोर फरार हो गए। रिटायर जज के गले से सोने की चेन छीनने की घटना से सनसनी फैल गई।

[amazon_link asins=’B07B128DX7,B07DDKXBFB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7deecaa9-cab6-11e8-8740-73f1bdd9164a’]

पिछले कुछ दिनों पहले क्राइम ब्रांच ने चेन स्नेचिंग करनेवाले चोरों को पकड़ा था। वट सावित्री पूर्णिमा के दिन व बाकी अपराध किए जाने का खुलासा हुआ था। लेकिन उसके बाद से चेन स्नेचिंग की घटना नहीं घटी थी। पर रविवार को यह घटना के बाद से एक बार फिर चेन स्नेचिंग की घटनाएं शुरू हो गई है। पुलिस पेट्रोलिंग पर जोर दे रही है, कुछ समय से चोरी की घटनाओं में कमी देखी गई है। पुलिस अधिक जांच कर रही है।