रिटायर पुलिस फौजदार के घर चोरी

पिंपरी | ऑनलाइन समाचार
पिंपरी-चिंचवड के पुनावले इलाके में रिटायर पुलिस फौजदार के घर में चोरी की घटना घटी। घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने 38 तोला सोना और 500 ग्राम गहने चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गया। यह घटना पुनावले में बुधवार की रात 1.30 बजे से गुरुवार की शाम 7.30 बजे के करीब घटी।

[amazon_link asins=’B019XSHB7O,B06Y5P68KC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c75ba688-b29a-11e8-99c6-fb6e20b1416d’]

इस मामले में वैभव गोरक्षनाथ वाघ (31, पुनावले) ने शिकायत दर्ज करवायी है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वैभव के पिता गोरक्षनाथ वाघ यह पुणे पुणे में पुलिस फौजदार थे। फिलहाल वे रिटायर हो चुके हैं। चार महीने पहले ही वाघ परिवार पुनावले में रहने के लिए गए थे।

पुणे : एक ही रात में चार दुकानों में हुई सेंधमारी

बुधवार को वाघ परिवार काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। दरम्यान चोरों ने मैन दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। बेडरुम में जाकर अलमारी का लॉक तोड़कर 382 ग्राम सोने के गहने और 500 ग्राम चांदी के गहने ऐसा कुल मिलाकर 9 लाख रुपए का माल चुरा लिया। वाकड पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।